श्री सिद्ध बालाजी मंदिर में हुई शिव परिवार मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा
रामदेव रोड़ दुर्गा कॉलोनी स्थित श्री सिद्ध बालाजी के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर 10 से 13 मई तक विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष उपसचिव नंदकिशोर नागला ने बताया कि कार्यक्रम के तहत सुबह 7 से 4 बजे तक विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन कलाकार मोइनुद्दीन मनचला द्वारा गणपति एवं गुरु वंदना की गई। इसके बाद महेंद्रसिंह राठौड़ द्वारा झालर शंख नगाड़ा बाजे, पाली नगरी में हनुमान बिराजे जैसे कर्णप्रिय भजन व नृत्य कलाकार अनिल रहज द्वारा शिव तांडव प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर तपस्वी महामंडलेश्वर हरिरामदास महाराज, रामस्नेही संत भगतराम, साध्वी सुखिया बाईसा, चंपा पुरी, सुरजनदास, पूर्व विधायक भीमराज भाटी मौजूद रहे। 13 मई को विधि विधान के साथ सुबह बालाजी एवं शिव परिवार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमानसिंह राजपुरोहित, मोतीलाल नागला, सचिव बाबूलाल नागला, ओमप्रकाश राजपुरोहित, वरदाराम देवासी, लादूराम घांची, माणकलाल नागला सहित कई भक्त मौजूद रहे।
पाली | सिद्ध बालाजी मंदिर पर ध्वजा चढ़ाते श्रद्धालु।