लाखोटिया उद्यान परिसर में भजन-कीर्तन के साथ बांधे परिंडे
दैनिक भास्कर के परिंडा लगाओ अभियान से प्रेरित होकर समाजसेवी संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस अभियान से शहर के अलावा गांव के युवा भी जुड़ रहे हैं। दैनिक भास्कर की टीम के साथ अभियान से जुड़े प्रेरक कई सदस्यों से संपर्क कर परिंडे लगाने में सहयोग कर रहे हैं। इस अभियान में सैन समाज, राजपुरोहित समाज, राजपूत समाज, क्षौरकार संघ, पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज, पुष्करणा समाज, सीरवी समाज, जाट समाज, रावणा राजपूत समाज, गोस्वामी समाज, स्वर्णकार समाज समेत कई संस्थाएं भी जुड़ गई हैं। मंगलवार को अभियान के तहत लाखोटिया महिला मंडल अध्यक्ष कमला सोलंकी के नेतृत्व में मंडल की सदस्यों व 70 से अधिक महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ उद्यान परिसर में परिंडे लगाए। साथ ही कई महिलाओं ने घर की छत पर परिंडे लगाने के लिए परिंडे भी लिए। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने महिलाओं को परिंडे के महत्व के बारे में बताया।
महावीर इंटरनेशनल व जांगिड़ समाज ने भी लगाए परिंडे, जिले के भाकरीवाला गांव व दोलपुरा गांव के युवा भी जुड़े अभियान से
पाली. दैनिक भास्कर के बने पंछियों का सहारा अभियान के तहत लाखोटिया उद्यान परिसर में परिंडे प्राप्त करती महिलाएं।
प्रेरक के सहयोग से मंडल की कार्यकर्ताओं ने लगाए परिंडे
दैनिक भास्कर अभियान के प्रेरक राधेश्याम चौहान, अजय लोढ़ा, लोकेश शर्मा, कैलाश गौड़, राधेश्याम सोनी, प्रकाश पारख, झुमेश सोनी, रामदयाल गौड़, ओम पटेल ने लाखोटिया महिला मंडल से संपर्क कर लाखोटिया उद्यान में परिंडे बांधे। इससे पूर्व करीब एक घंटे तक महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मीरा गुप्ता, विजया शर्मा, दुर्गा व्यास, गीता पंवार, विमला पंवार, कमला राठौड़, होनी भाटी, तीजा भाटी, कन्यादेवी भाटी, सीतादेवी परिहार, कांता भाटी, प्रेम प्रजापत, स्नेहलता, मंजू ओसतवाल, संतोष, शशिकला, पुष्पा व्यास, विजयराज सोनी, जुगराज गहलोत व प्रकाश जोशी समेत कई जने मौजूद थे।
जांगिड़ समाज ने पक्षियों के लिए उद्यानों व मंदिर परिसर में लगाए मिट्टी के 201 परिंडे
गर्मी के मौसम में परिंडे बांधने के बाद अब जांगिड़ समाज ने आंधी तूफान और गर्मी से मूक पक्षियों की सुरक्षा के लिए शहर के उद्यानों व मंदिर परिसर में 201 मिट्टी के परिंडे बांधे। साथ ही कई लोगों को वितरित भी किए। समाज के लोगों ने शहर के नेशलन पार्क, साइंस पार्क, लाखोटिया उद्यान व मंदिरों में घरौंदे बांध। साथ ही कई लोगों को वितरित भी किए। इस पुनीत कार्य में मगराज वाणेचा, प्रकाश पिड़वा, मदन वाणेचा, घीसुलाल लिकड़, राधाकिशन अटवासिया, बाबूलाल डिगरना, ढगलाराम गुजराव, रामचंद्र पिड़वा, अशोक पाखरवड़, मीठालाल मालवीय, सुनील किंजा, अनिल जांगिड़ व बद्रीलाल अटवासिया समेत कई जने मौजूद थे।
महावीर इंटरनेशनल के कार्यकर्ताओं ने भी लगाए परिंडे।
महावीर इंटरनेशनल ने शहर में लगाए प्लास्टिक के 175 परिंडे
महावीर इंटरनेशनल की ओर से अभियान के तहत पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व नया बस स्टैंड, टैगोर नगर मुख्य रोड, केशवनगर, रुणेचा कॉलोनी, गणेश नगर समेत कई जगहों पर 175 प्लास्टिक के परिंडे लगाए गए। साथ ही कई व्यापारियों को नियमित रूप से परिंडे में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर महावीर इंटरनेशनल के श्रवण कोठारी, उत्तम मुथा, बाबू बंबोली, रोशन हेमलानी, तेजपाल जैन, पदम ललवानी, देवराज भंसाली, सोमाराम पटेल, तुलसाराम, भैरु कुमार, सन्नी भंडारी, गौरव धारीवाल, कल्याण देसरला, गुलबागसिंह खेड़ा, अब्दुल शकूर सिलावट, राजेंद्र तातेड़, अशोक भंडारी व मेहबूब छीपा समेत कई जने मौजूद थे।
इधर, गांवों में युवा मंडल के सदस्यों ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, किया अन्नदान
जिले के भाकरी वाला गांव में महादेव सेवा समिति की ओर से अन्न वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समिति के युवाओं ने गांव में जगह-जगह पर पक्षियों के लिए सैकड़ों परिंडे लगाए गए। भाकरी गांव में हर अमावस्या के दिन गांव के युवा भामाशाहों द्वारा एक महादेव सेवा समिति का संचालन किया हुआ है, जिसके तहत इस गांव में हर अमावस्या को सैकड़ों परिवार में निशुल्क अन्नदान किया जाता है। इसके तहत परिवारों को आटा, तेल, दाल आदि वितरण किए जाते है। इस मौके पर अध्यक्ष अर्जुनराम बेनीवाल, कानाराम विश्नोई, सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान जोधपुर के डायरेक्टर हुकमाराम भाटी, अमराराम बेनीवाल, मानकराम देवासी, अर्जुनराम फौजी, देवाराम मंडली, चिमनाराम, अशोक, सोहनलाल अध्यापक, श्याम बिश्नोई, लॉरेंस चौधरी समेत कई जने मौजूद थे। इसी प्रकार गर्मी को देखते हुए दोलपुरा गांव में श्रीचामुंडा युवा मंडल के सदस्यों ने पक्षियों के लिए 25 परिंडे लगाए। गांव के हर पेड़ पर युवाओं ने परिंडे लगाकर संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर युवा मंडल के सदस्य पंकज राठौड़, राजेंद्र चौधरी, प्रकाश राठौड़, सुरेश गहलोत, भरत चौधरी, नरेश चौधरी, पेमाराम चौधरी, वार्ड पंच अमित चौधरी, भीमाराम राठौड़, नरेश प्रजापत, सुरेश चौधरी, विक्रम भाटी व दिनेश चौहान समेत कई सदस्य मौजूद थे।