आज से डीपीएस वर्ल्ड स्कूल में बिग समर कैंप
पाली | दैनिक भास्कर व दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में बिग समर कैंप बुधवार से शुरू होगा। 25 मई तक चलने वाले समर कैंप में बच्चों को कई प्रकार की एक्टिविटी करवाई जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल अमित कोहली ने बताया कि समर कैंप को लेकर 2 ग्रुप तैयार किए गए हैं। ग्रुप ए में 3 से 7 वर्ष तक और ग्रुप बी में 15 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है। समर कैंप में बच्चों को लैंग्वेज, डांस, म्यूजिक, स्केटिंग, मार्शल आर्ट, क्रिकेट, इंडियन म्यूजिक डांस, वेस्टन डांस, बास्केट बॉल, इंडियन म्यूजिक समेत कई प्रकार एक्टिविटी करवाई जाएगी। समर कैंप के फार्म भगवती कलेक्शन सूरजपोल ,बछराज यूनिफार्म, सूर्या चाय घी का झंडा, बीसीएम प्रोपर्टी सुभाष नगर, मिल गेट पंप के सामने, अशोक पान भंडार हाउसिंग बोर्ड, लक्ष्य कोचिंग राम नगर से ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन चार्ज 500 रुपए जमा करवाने के साथ बस सुविधा भी मिलेगी। बस हाउसिंग बोर्ड साईं बाबा मंदिर, रेलवे स्टेशन गांधी मूर्ति, टाउन हॉल सूरज पोल, महावीर नगर, तिलक नगर, टैगोर नगर व बापू नगर से होकर रवाना होगी।