पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारू बंजारा समाज की बैठक हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य का गठन

मारू बंजारा समाज की बैठक हुआ प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी सदस्य का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारू बंजारा समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को नया गांव स्थित संत चूनाराम आश्रम में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पाली, जालोर, सिरोही, जोधपुर व बाड़मेर से समाजबंधुओं ने भाग लिया। समाज के वरिष्ठ नेता प्रेमाराम भीनमाल ने बताया कि बैठक में पाली प्रधान श्रवण बंजारा को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रवण बंजारा ने प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन करते हुए मीठालाल सांडिया सिरोही, कानाराम भाटी, भूराराम खरेड़ नाडिया, रमेश आबूरोड, प्रभुराम फालना, आेकाराम राठौड़, कनजी नया गांव, पर्वत खरेड़, जोधपुर, श्रवण राठौड़ जोधपुर, मंगलाराम घाघल उतवण, मूलाराम खरेड़ रूपावास, कानाराम सांडिया, मिश्रीलाल हथलाई, बाबूलाल चौहान सुभाष नगर, दिनेश रानी, प्रेमाराम जालोर पटवारी, सुरेश चौहान भीनमाल, अशोक नया गांव, मोहन नया गांव, बाबूलाल जोधपुर, रमेश कमांडो दानासनी, ओम दानासनी, हुकमाराम सांडिया, लक्ष्मण सोलंकी, राणाराम जाम्बड़ा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। प्रधान श्रवण बंजारा ने बताया कि समाज के युवाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए जोधपुर और जयपुर में छात्रावास का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए समाज के हर घर से 1100 रुपए लिए जाएंगे। जिससे समाज के युवा बड़े शहर में रह कर अच्छी शिक्षा ले सकेंगे। इस मौके पर गोविंद चौहान, भूराराम खरेड़, प्रभुराम फालना, मांगीलाल रानी, हुकमाराम, बाबूलाल बंजारा मौजूद रहे।

दूसरे धड़े ने जताया विरोध

मारू बंजारा समाज के प्रदेशाध्यक्ष के मंगलवार को हुए चुनाव का दूसरे गुट ने विरोध जताया है। एक प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि पूर्व में मारू बंजारा समाज की कार्यकारिणी बनी हुई है। इस कारण मारवाड़ मंडल, गोडवाड़ एवं जोधपुर मंडल द्वारा चुनाव का बहिष्कार किया गया। आरोप लगाया कि रूपावास गांव व नया गांव के कुछ लोगों ने मिलकर श्रवण बंजारा को मनमर्जी व फर्जी तरीके से प्रदेशाध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...