समता आंदोलन समिति की बैठक आयोजित
पाली | समता आंदोलन समिति की बैठक मंगलवार को तिलक नगर स्थित सिखवाल समाज भवन में संपन्न हुई। समिति के जिलाध्यक्ष दयाशंकर त्रिवेदी ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण को लेकर समिति लगातार संघर्ष कर रही है। इस लड़ाई में सामान्य वर्ग के हर व्यक्ति को एक जुट होकर साथ देना होगा। साथ ही बताया कि समता आंदोलन समिति का स्थापना दिवस 27 मई को राजपूत सभा भवन में मनाया जाएगा। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में सोहन उपाध्याय, जयशंकर त्रिवेदी, कृष्ण कुमार शर्मा, पवन पांडेय, पंडित शंभूलाल शर्मा, नेमीचंद शर्मा, हीरालाल व्यास, शांतिलाल जोशी, जगदीश गुर्जरगौड़, ईश्वर सिखवाल, राजेंद्रसिंह राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।