पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियमितिकरण की मांग को लेकर मनरेगा संविदा कार्मिकों का धरना जारी

नियमितिकरण की मांग को लेकर मनरेगा संविदा कार्मिकों का धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के आह्वान पर मनरेगा संविदा कार्मिकों का धरना मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। संविदाकर्मियों ने पंचायत समिति के बाहर सरपंच संघ के समुद्र सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष घेवरराम खारवाल के नेतृत्व में विरोध किया। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने संविदाकर्मियों की जायज मांग को लेकर समर्थन देते हुए पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़ को पत्र भी भेजा। इस मौके पर अब्दुल वाहिद, कमलकांत पुरोहित, अमित त्रिवेदी, मदन मीणा, उम्मेद सिंह, सरोज राजपुरोहित, अनिता शर्मा, मोहनलाल, अयूब खां, पताराम मीणा, विक्रम सिंह, लक्ष्मणराम, कानाराम, जगदीश चंद्र समेत कई संविदाकर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...