पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ मावली रूट पर 21 दिन पहले बंद ट्रेन फिर हुई शुरू

मारवाड़-मावली रूट पर 21 दिन पहले बंद ट्रेन फिर हुई शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल की ओर से 28 अप्रैल को मारवाड़ जंक्शन से मावली तक मीटर गेज पर संचालित ट्रेन शुक्रवार से फिर से शुरू कर दी गई है। इससे देवगढ़, गोरमघाट व मावली जाने वाले यात्रियों को 21 दिन बाद फिर से राहत मिलने लगी है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन बंद करने से यात्रियों काे काफी परेशान होना पड़ा। इसको देखते हुए राजसमंद सांसद हरिओम सिंह राठौड़ ने रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर यात्रियों की समस्या से अवगत करवाया। इसके बाद रेलवे ने 18 मई को यह ट्रेन फिर से शुरू करने के आदेश दिए। पहले यह ट्रेन इस मार्ग पर कुछ क्षेत्रों में रात के समय गुजरती थी, लेकिन अब दिन में ही संचालित होगी। इस ट्रेन की कंट्रोलिंग अब कामलीघाट रेलवे स्टेशन को दी गई है।

यात्री भार कम होने के कारण बंद की थी एक ट्रेन : बारिश के मौसम में ही इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। बारिश के बाद इस रूट पर आने जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो जाती है। इसके चलते रेलवे को इस ट्रेन के संचालन से राजस्व का नुकसान हो रहा है। यात्री भार कम होने के कारण ही रेलवे ने इस रूट पर संचालित होने वाली दो मेंं से एक ट्रेन बंद कर दी थी।

मारवाड़ को इंदौर और मुंबई से भी जोड़ता है यह ट्रैक : इस रूट पर चलने वाली मीटर गेज ट्रेन मारवाड़ को मुंबई और इंदौर से भी जोड़ती है। मारवाड़ से मुंबई व इंदौर जाने वाले यात्री मारवाड़ से मावली जाकर मुंबई और इंदौर के लिए सीधी ट्रेन पकड़ सकते हैं।

गोरमघाट को निहारने में होगी आसानी : मारवाड़- मावली मीटरगेज ट्रेन गोरमघाट होते हुए मावली जाती है। बारिश के दिनो में प्राकृतिक स्थल बने गोरमघाट को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगती है। इससे वहां के निवासियों को रोजगार भी मिलता है। पहले इस रूट पर एक ट्रेन बंद होने से स्थानीय निवासियों के साथ साथ यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी।

राहत

पहले मारवाड़-मावली मीटर गेज पर संचालित होती थी दो ट्रेनें

यह है टाइम-टेबल

उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के अजमेर मंडल की ओर से फिर शुरू की गई ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से सवेरे 6 बजे रवाना होगी, जो 8.30 बजे देवगढ़ व दोपहर 12 बजे मावली जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह यही ट्रेन वापसी में मावली से दोपहर 12. 20 बजे चलकर 3.30 बजे देवगढ़ और शाम 6 बजे मारवाड़ जंक्शन पहुंचेगी।

सुरक्षा कारणों को लेकर बंद कर दी थी

सुरक्षा कारणों को लेकर मारवाड़-मावली मीटरगेज रूट पर एक ट्रेन बंद कर दी गई थी। यात्रियों की मांग पर शुक्रवार से यह ट्रेन फिर से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। - अशोक चौहान, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, अजमेर मंडल

खबरें और भी हैं...