कुंडाल में तेंदू पत्तों से भरे ट्रक में आग, खेत की बाड़ जली
पाली | कुंडाल के पास शनिवार को तेंदू पत्तों से भरे ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लगने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। ये ट्रक दानवरली गांव की तरफ से आ रहा था। आग लगने से पूर्व चालक व खलासी जान बचाकर निकलने में कामयाब हो गए। घटनास्थल के आसपास खेतों की बाड़ जल गई।