पाली | 33/11 केवी आदर्श नगर जीएसएस से जुड़े क्षेत्रों में रविवार सुबह 7 से 10 बजे तक विभिन्न स्थानों पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आदर्श नगर जीएसएस से जुड़े आदर्श नगर, जनता कॉलोनी, बजरंग नगर, इंद्रा कॉलोनी, बापूनगर विस्तार, भैरुघाट क्षेत्र, सुंदर नगर, वीडी नगर, सूरजपोल क्षेत्र समेत कई जगहों पर 3 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।