हेमावास के निकट पाइपलाइन लीकेज होने और लीकेज वाल्व ठीक करने के लिए जलदाय विभाग की ओर से रविवार को जवाई बांध से क्लोजर लिया जाएगा। रविवार को क्लोजर लेने के साथ लीकेज पाइपलाइन को ठीक करने के बाद जवाई से पानी छोड़ा जाएगी। जलदाय विभाग एक्सईएन राजेश अग्रवाल ने बताया कि हेमावास के निकट पाइपलाइन लीकेज होने और उसे बदलने के लिए रविवार को क्लोजर लिया जाएगा। क्लोजर लेने के बाद लीकेज पाइपलाइन को ठीक किया जाएगी, तब तक शहर में पेयजल आपूर्ति सिटी टैंक में जमा पानी से की जाएगी। क्लोजर लेने से पूर्व सभी जगहों पर पेयजल स्रोतों को भरा जा चुका है। क्लोजर लेने से नियमित पेयजल में कोई समस्या नहीं होगी।