पाली. जीत के बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मनाई खुशी।
भास्कर संवाददाता.पाली
शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष मेहबूब टी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा कर्नाटक में कांग्रेस गठबंधन की जीत के उपलक्ष्य में शनिवार शाम को सूरजपोल चौराहा पर पटाखे फोड़ कर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केवलचंद गुलेच्छा, प्रदीप हिंगड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोटू भाई ने कहा कि कर्नाटक में सत्य और लोकतंत्र की जीत हुई है, क्योंकि भाजपा ने संवैधानिक मूल्यों का मजाक उड़ाकर व बगैर बहुमत के ही सरकार बनाई थी। इस मौके पर प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी, नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, पूर्व पार्षद हकीम भाई, महिला जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, महावीरसिंह सुकरलाई, निहालचंद जेन, मदनसिंह जगरवाल, पार्षद एवं जिला महासचिव जीवराज बोराणा, विनोद मोदी, जयसिंह सोकड़ा, प्रकाश चौहान, रमेश चावला, जन्नत खोखर, मोहम्मद आलम, साबिर अशरफी, आईटी सेल सदस्य आमीन अली रंगरेज, युवा विधानसभा अध्यक्ष गोरधन देवासी समेत दर्जनों नेता मौजूद थे।