पाली| राजस्थान मुक्केबाजी संघ के तत्वावधान में 13 से 16 मई तक कोटा में 34 वी पुरुष व 13 वी महिला राज्य सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के रिषभ चौहान ने 38 किलो भार वर्ग व पूजा प्रजापत ने 46 किलो में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पायल राज ने 48 किलो में रजत और फिरोज खान, दिनेश राठौड़, निहाली राठौड़, जितेंद्र परिहार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। शनिवार को खिलाड़ियों के पाली आने पर बांगड़ स्टेडियम मुक्केबाजी संघ अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सचिव धनराज आर्य, खेल अधिकारी अगराराम चौधरी, फुटबॉल प्रशिक्षक लहरीदास, विजयराज आर्य सहित कई खिलाडिय़ों ने माला पहना कर स्वागत किया।