पाली| श्री अग्रवाल मंडल की अोर से अग्रसेन भवन में चल रहे ग्रीष्मकालीन विकास शिविर के पांचवे दिन बच्चों को स्क्रेचिंग व ड्रॉइंग के बारे में बताया गया। शिविर संयोजक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि स्क्रेचिंग व ड्रॉइंग क्लास में प्रशिक्षक नारायण व निमिता बंसल द्वारा बच्चों को स्क्रेच बनाने की बारीकियां सिखाई गई। वहीं ओम मेवाड़ा ने बच्चों काे आत्म रक्षा के साथ शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सिखाए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरूण गुप्ता, पंकज गुप्ता, आनंद स्वरूप गुप्ता, रवि गोयल, अभिषेक गोयल, दिनेश अग्रवाल, लालचंद लाठ, अजय धानावत, गोरधन बंसल, शेखर सिंघल सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।