पाली| पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्ललाहू अलैह वसल्लम की बेटी हज़रत फातिमा ज़हरा रदियल्लाहु अन्हो का यौमे वफात रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी मुस्लिम मोहल्लों में फातिहा ख्वानी व विशेष दुआएं की जाएगी। सदर हाजी तारा बाबू ने बताया कि हज़रत फातिमा रदियल्लाहु अन्हु के दिन पर उनके नाम पर नजरों नियाज लगाकर फातिहा दिलाई जाएगी।