शहर में चल रहे सीसी सड़क के निर्माण कार्य का सोमवार को नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा ने निरीक्षण किया। चेयरमैन बोहरा ने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने और सीसी सड़क निर्माण के बाद क्वारिंग (पानी की तराई) करने एवं जूट के बारदान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने चल रहे सीवरेज कार्य का भी निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार व अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ज्ञानचंद पारख व चेयरमैन बोहरा ने मालानी नगर, शिव नगर, पुनायता रोड़, कप्तान गुमानसिंह की गली में सीसी सड़क कार्य और सीवरेज के कार्य का अवलोकन किया। इस मौके पर विधायक ज्ञानचंद पारख, भवन अनुज्ञा एवं संकर्म समिति अध्यक्ष सुरेश चौधरी, नियम एवं उपनियम समिति अध्यक्ष मनीष जैन, पार्षद ताराचंद माहेश्वरी, सुरेश पटेल, जय जसवानी, समिति सदस्य ललित प्रीतमानी, एलएंडटी एईएन सुधीर व सुपरवाइजर रविंद्र समेत कई जने मौजूद थे।