पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेतेश्वर जयंती 22 को, शोभायात्रा निकलेगी

खेतेश्वर जयंती 22 को, शोभायात्रा निकलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतेश्वर जयंती 22 को, शोभायात्रा निकलेगी

पाली|
राजपुरोहित समाज की ओर से 22 अप्रैल को जिलेभर में खेतेश्वर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिला मुख्यालय पर खेतेश्वर जयंती की तैयारियों को लेकर समाज के लोग जुटे हुए है। इधर, नाडोल स्थित नवनिर्मित खेतेश्वर कीर्ति स्थल (चौक) बारलावास का उद्‌घाटन आसोतरा धाम के संत तुलसाराम महाराज के शिष्य वेदांताचार्य डॉ. ध्यानाराम महाराज के सानिध्य में खेतेश्वर जयंती पर किया जाएगा। राजपुरोहित समाज के हड़मतसिंह राजपुरोहित ने बताया कि महोत्सव की पूर्व संख्या पर 21 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जयंती के उपलक्ष्य में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...