पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेहरू युवा केंद्र की बैठक में स्वयंसेवकों ने राज्य निदेशक राजपुरोहित का किया अभिनंदन

नेहरू युवा केंद्र की बैठक में स्वयंसेवकों ने राज्य निदेशक राजपुरोहित का किया अभिनंदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केंद्र की बैठक में स्वयंसेवकों ने राज्य निदेशक राजपुरोहित का किया अभिनंदन

पाली|
नेहरू युवा केंद्र जिला मुख्यालय पाली की बैठक मंगलवार को राज्य निदेशक श्यामसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान युवा केंद्र द्वारा राज्य निदेशक के राजपुरोहित के पद ग्रहण करने के बाद पहली बार पाली आने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक में राज्य निदेशक राजपुरोहित ने आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को एक साथ मिलाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। अमरगंगा, बाबा परशुराम महादेव, कुंभलगढ़ व रणथंभोर में साहसिक कार्यक्रम चला सकते हैं। बैठक में उन्होंने गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, एनआईसी से जिला प्रोफाइल लेना, बालविवाह के रोकथाम के लिए प्रयास करना, मिशन इंद्रधनुष, मातृत्व सुरक्षित अभियान में सहभागिता बढ़ाना, पुराने यूथ क्लब को सक्रिय करने, अच्छी स्वयंसेवी संस्थाओं को साथ जोड़ने, आदर्श ग्राम योजना को बूसी व कंकरली को विकसित करने का प्रयास करने, आगामी दिनों मे 5 जून को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण करने समेत विभिन्न दिवसों में कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नितेश तोषावरा, बन्ने दान, स्वयंसेवक गोविंद प्रसाद, दिलीप शर्मा, सपना, देवाराम, नेनाराम व उगमा समेत कई जने मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...