- Hindi News
- National
- गोस्वामी समाज ने सामूहिक विवाह में दूल्हों को भेंट किए हेलमेट, दुल्हनों को तुलसी के पौधे
गोस्वामी समाज ने सामूहिक विवाह में दूल्हों को भेंट किए हेलमेट, दुल्हनों को तुलसी के पौधे
गोस्वामी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री परशुराम गिरी महाराज, नागा बाबा बगीची महंत सुरेश गिरी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। जिसमें 18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। नागा बाबा बगेची से लाखोटिया उद्यान तक सामूहिक बंदोली निकाली गई जिसमें समाजबंधुओं ने परा रास्ता नाचते गाते तय किया।
इसके बाद तोरण रस्म तथा विवाह संपन्न कराया गया। शाम 5 बजे जोड़ों को विदाई दी। अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा के युवा जिलाध्यक्ष सुरेश गोस्वामी धीनावास ने बताया कि इस मौके पर जिला संयोजक विनोद पुरी हापत, मीडिया प्रभारी राकेश पुरी, रोहट मंडल संरक्षक जोगापुरी बिठू, रोहट मंडल उपाध्यक्ष राजू भारती सांवलता, ओमपुरी, मांगु गिरी, वीरेंद्र गिरी, सुरेश पुरी भीकगिरी गोस्वामी, पप्पू गिरी, राजेश पुरी, सुरेश भारती, दिनेश पुरी, कैलाश भारती, प्रकाश पुरी, सुरेश भारती, दिनेशपुरी, हुकमगिरी, कैलाश भारती, दुर्गेश पुरी, भरतगिरी, चैनपुरी बागड़िया, इंद्रपुरी मडला, देवेंद्रगिरी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
समाज के भामाशाहों को किया सम्मानित : कार्यक्रम के दौरान समाज विकास व सामूहिक विवाह सम्मेलन में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों को माला, साफा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भामाशाहों ने समाज विकास के लिए सभी को एकजुट रहने का संदेश देते हुए समाज को शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे आने की सीख दी।
जीवन सुरक्षा के लिए दूल्हों को भेंट किए हेलमेट : समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा बेटियों के सुहाग की रक्षा के लिए हेलमेट पहन कर गाड़ी चलाने की सीख दी गई। इसके बाद दशनाम गोस्वामी युवा फाेर्स जैतारण द्वारा सभी दूल्हों को हेलमेट किया गया। दुल्हनों को तुलसी का पौधा दिया गया।
लाखोटिया उद्यान में गोस्वामी समाज के सामूहिक विवाह समारोह में मंचासीन अतिथि व दूल्हा-दुल्हन।
बेटियों को भेंट की घरेलू सामग्री
सम्मेलन में समाज के भामाशाहों द्वारा बेटियों को चांदी के छड़े, सोने की फीणी, पलंग, वधुओं को वरी, कूलर, छत पंखा, टेबल पंखा, चांदी की गाय, गैस चूल्हे, मिक्सी, कुर्सी सेट, ट्रॉली बेग, किचन बर्तन स्टेंड, 10 किलो की गैस टंकी, संदूक, गैस लैंप, स्टील बाल्टी, फ्रूट ज्यूसर, पानी कैंपर, स्टील बॉक्स, नाश्ता सेट, प्रेशर कूकर, इटली कूकर, बाटा कूकर, घड़ा, मंगल कलश, बिछुडिय़ां, 10 ग्राम चांदी के सिक्के, प्रेस, स्टील टंकी, घड़ी, कंबल, पूजा थाल सहित रसोई सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।