- Hindi News
- National
- विप्र समाज ने परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों में सुशोभित हुए भगवान
विप्र समाज ने परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, झांकियों में सुशोभित हुए भगवान
भगवान विष्णु के छठे अवतार व ब्राह्मण समाज के अराध्य देव श्री परशुराम का जन्मोत्सव विप्र समाजबंधुओं की अोर से बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में सुबह पानी दरवाजा स्थित रघुनाथ मंदिर में यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा, संयोजक मुरली मनोहर बोड़ा, सह संयोजक मनीष ओझा, शोभायात्रा प्रभारी जयशंकर त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी पवन पांडेय द्वारा भगवान परशुराम की विशेष आरती की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं की मौजूदगी में रघुनाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पल्लीवालों का बास, बादशाह का झंडा, सर्राफा बाजार, बाईसी बाजार, सोमनाथ मंदिर, भैरुघाट होते हुए वापस पानी दरवाजा स्थित पुष्करणा समाज भवन आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे एक युवक भगवान परशुराम का रूप धरा हुआ युवक घोड़े पर सवार होकर शोभायात्रा की अगुवाई कर रहा था। शोभायात्रा में भगवान परशुराम से जुड़ी कई झांकियां भी थीं। रथ में सवार भगवान परशुराम के दर्शन कर शहरवासियों ने सुख शांति की कामना की। वहीं कई युवाओं ने भगवान परशुराम के जयघोष लगा कर माहौल परशुराम मय कर दिया। इस मौके पर कृष्ण मुरारी व्यास, सीताराम जोशी, देवराज शर्मा, शंभूलाल शर्मा, हीरालाल व्यास, निखिल व्यास, सोहन उपाध्याय, चिरंजीलाल शर्मा, चंद्रभानु राजपुरोहित, कनिष्क शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, अक्षय दवे, रामदयाल गौड़, बाबू लाल नागला, रूपेश दाधीच, वीरेंद्रपाल शर्मा, नारायणसिंह राजपुरोहित, सत्यनारायण गौड़, दिनेश पुरोहित, चंद्रशेखर श्रीमाली सहित सैकड़ों विप्र बंधु मौजूद रहे।
शोभायात्रा का कई जगह हुआ स्वागत : शहर के विभिन्न मार्गों से निकली शोभायात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा, आइसक्रीम व पेय पदार्थों से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में वीडी शर्मा ने यात्रा के दौरान इत्र व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वहीं पानी दरवाजा पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज, बादशाह का झंडा पर परमेश्वर शंकरलाल जोशी परिवार, मोती चौक पर दुर्गाशंकर दवे परिवार, सर्राफा बाजार पर नगर परिषद, सोमनाथ मंदिर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी व अधिकमास परिक्रमा संघ द्वारा आईसक्रीम, शर्बत सहित कई पेय पदार्थों से स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का जगह-जगह पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
परशुराम जन्मोत्सव को लेकर निकली शोभायात्रा में उपस्थित समाजबंधु।
परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर निकली शोभायात्रा में सीता स्वयंवर प्रसंग की झांकी।
झांकियों में उतरे भगवान परशुराम
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विप्र समाज की आेर से निकाली गई शोभायात्रा में बच्चों द्वारा भगवान परशुराम की जीवनी के साथ साथ भगवान शिव-पार्वती, सीता-राम, गोपियों सहित विभिन्न सामाजिक संदेश देने वाली झांकियां सजाई गई।