- Hindi News
- National
- गोपाराम के परिजनों व घायलों को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने दी आर्थिक सहायता
गोपाराम के परिजनों व घायलों को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने दी आर्थिक सहायता
गत दिनों हादसे का शिकार हुए शिक्षक गोपाराम पटेल व गंभीर रूप से घायलों हुए लोगों के परिवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने राशि एकत्रित कर उन्हें भेंट की। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र व्यास ने बताया कि गत दिनों राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जब्बरगढ़ की ढाणी में पोषाहार बनाते समय गैस सिलेंडर के रिसाव के बाद लगे आग में झुलसने शिक्षक गोपाराम पटेल की मौत होने और गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को सहायता राशि भेंट की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक विनोदकुमार शर्मा, एबीईईओ रोहट राधेश्याम राजपुरोहित, महिला मंत्री रूकमणि केशवानी, कोषाध्यक्ष भंवरलाल गर्ग के नेतृत्व में भांवरी पहुंचकर गोपाराम के परिजनों को 50 हजार रुपए की राशि भेंट की। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल जबरगढ़ की ढाणी निवासी ओपी देवी के पति देवाराम को 3 हजार रुपए और अहमदाबाद में इलाज करवा रहे मोतीलाल प्रजापत के खाते में 30 हजार रुपए की सहायता राशि डाली गई। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।