आज हाउसिंग बोर्ड में साईं बाबा को लगेगा दही-चावल का भोग
पाली| साईं बाबा सेवा संस्थान की ओर से हाउसिंग बोर्ड स्थित साईं बाबा मंदिर में गुरुवार को विशेष आरती के बाद साईं को 251 किलो दही चावल की प्रसादी का भाग लगाया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष ललित भाटी ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक गुरुवार को प्रसादी वितरण के तहत शाम 6.15 बजे साईं बाबा की आरती की जाएगी। इसके बाद दिव्यम के सहयोग से दही चावल से निर्मित प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर धीरेंद्र भाटी, अशोक वैष्णव, निखिल नागला, अनिल जोशी, जीतेश शिवमानी, प्रमोद कुमावत, चेतन ओझा, मूरली नागला, नेमाराम परिहार समेत कई सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।