पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस खेल अकादमियों में प्रवेश के आवेदन 27 तक, पदक विजेताओं को मिलेगी प्राथमिकता

दस खेल अकादमियों में प्रवेश के आवेदन 27 तक, पदक विजेताओं को मिलेगी प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में विभिन्न खेलों की 10 अकादमियों में खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होगी। इसके लिए 27 अप्रैल तक आवेदन होंगे।

राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से होने वाली चयन स्पर्धा में प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ी ही आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन साल में लगातार पदक विजेता खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन स्पर्धा में शामिल बालक की आयु 1 जुलाई 2018 को न्यूनतम 13 वर्ष और अधिकतम 18 साल और बालिका की आयु न्यूनतम 13 वर्ष तथा अधिकतम 17 वर्ष होनी चाहिए। बास्केटबॉल बालक सीनियर वर्ग में शामिल होने के लिए न्यूनतम 18 और अधिकतम 20 वर्ष आयु आवश्यक है। खेल अकादमियों में पहले से ही प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों के लिए अधिकतम आयु सीमा उनके परिणाम के आधार पर 19 वर्ष होगी। बास्केटबाल सीनियर वर्ग के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष है। खिलाड़ियों का चयन योग्यता, प्रवीणता व टेस्ट में प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। सीनियर बास्केटबॉल अकादमी जयपुर में प्रवेश नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ियों को ही मिलेगा। जिसमें एसजीएफआई मेडलिस्ट, विश्वविद्यालय जोनल मेडलिस्ट, सीनियर नेशनल प्रतियोगिता का प्रतिभागी व ओपन नेशनल मेडलिस्ट को ही सम्मिलित किया जाएगा। खेल अधिकारी के अनुसार चयन स्पर्धा में चयनित खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण के साथ शिक्षा, आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक खिलाड़ी जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक, जिला खेल संघों एवं जिला क्रीड़ा परिषद के माध्यम से अपने आवेदन 27 मई तक राज्य क्रीड़ा परिषद तक भिजवा सकेंगे। हालांकि उक्त चयन स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अंतिम रूप से चयनित होने पर ही सुविधाओं का नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाएगी।

1 से 15 मई तक जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में विभिन्न खेलों के लिए प्रतियोगिताएं

कब-किस खेल की होगी चयन स्पर्धा

चयन स्पर्धा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 1 व 2 मई को वॉलीबाल बालक-बालिका वर्ग, 2-3 मई को तीरंदाजी बालक-बालिका वर्ग, 3-4 मई को साइक्लिंग बालक वर्ग एवं हैंडबाल बालिका वर्ग, 4-5 मई को हॉकी बालक-बालिका वर्ग, 5-6 मई को एथलेटिक्स बालक-बालिका वर्ग और कुश्ती बालक वर्ग, 12-13 मई को बास्केटबॉल बालिका वर्ग और बालक जूनियर व सीनियर वर्ग, 13-14 मई को कबड्डी बालक वर्ग और 14-15 मई को फुटबाल बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा होगी।

खबरें और भी हैं...