पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रबोधक गंभीर घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रबोधक गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर धौलिया सरहद के कालाबड़ चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रबोधक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को पुलिस जीप में ही ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें अजमेर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह झाला की चौकी ग्राम पंचायत के काया ग्राम निवासी प्रतापसिंह प्रबोधक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर हैड कांस्टेबल हुकमसिंह सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जीप में घायल को ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से अजमेर रेफर कर दिया गया।

खबरें और भी हैं...