पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरिपुर के निकट जीप की टक्कर से बालक की मौत

हरिपुर के निकट जीप की टक्कर से बालक की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिपुर के निकट बुधवार दोपहर में बालक को जीप ने टक्कर मार दी, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजसमंद जिले के देवगढ़ थाने के हेमपुरा निवासी भंवरदास रंगास्वामी हाल में अपने परिवार सहित हरिपुर में डेरा बना कर निवास कर रहा है।

बुधवार दोपहर में उसका पुत्र सुरेशदास (8 वर्ष) हरिपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रावत समाज भवन के निकट कालब कलां से रायपुर की ओर जा रही सवारियों से भरी जीप के चालक ने सुरेशदास को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस थाने के हैडकांस्टेबल भूंडाराम मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

खबरें और भी हैं...