कोर्ट परिसर के बाहर पॉलिथीन जब्त की कार्रवाई करने पहुंचे नगर परिषद डीओसी शाखा के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले एक दिन पूर्व हुए समझौते के बाद सोमवार को नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद एक्सईएन केपी व्यास व राजस्व अधिकारी रवि खन्ना के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों व म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस जाब्ता की मौजूदगी में सीज की कार्रवाई की गई। नगर परिषद के अधिकारियों ने रेस्त्रां के ऊपर बिना स्वीकृति से बनाई बिल्डिंग काे सीज किया। इसके अलावा रेस्त्रां के बाहर संचालित प्याऊ पर अपने अधिकार क्षेत्र में ली। दोनों जगहों पर नगर परिषद सीज का नोटिस भी जारी किया।
प्लास्टिक थैलियों को जब्त करने के मुद्दे पर हुए विवाद के बाद सफाईकर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। रविवार को सरकारी अवकाश होने के बाद भी नगरपरिषद के सभी अधिकारी तथा चेयरमैन वहां पहुंचे। विभिन्न कमेटियों के अध्यक्ष तथा पार्षदगण भी मौजूद थे। दो घंटे तक चली बैठक के बाद रेस्टोरेंट के ऊपरी तल को सीज करने समेत कई मुद्दों को लेकर सफाई कर्मचारियों के बीच समझौता हुआ था। इसकी पालना के लिए सोमवार सुबह से ही अधिकारी तथा कर्मचारी संघ के नेता सक्रिय नजर आए। दोपहर में भारी पुलिस जाब्ता बुलाया गया। इसके बाद कर्मचारी नेताओं व अधिकारियों की अगुवाई में रेस्टोरेंट पर पहुंचकर ऊपरी तल को सीज कर लिया गया। अतिक्रमण निरोधक दस्ते की अगुवाई प्रभारी बादलसिंह मेड़तिया व कर्मचारी नेता जगाराम गुजराती ने की। गौरतलब है कि इस संबंध में एक दिन पूर्व रविवार को फेडरेशन संघ के अध्यक्षों व अन्य यूनियन के बीच चेयरमैन महेंद्र बोहरा, डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी, आयुक्त इंद्रसिंह राठौड़ व समझौता समिति के अध्यक्ष विकास बुबकिया की मौजूदगी में बैठक हुई थी। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने 6 मांगों पर निर्णय हुआ था। इस मौके पर नगर परिषद के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
नगर परिषद ने लीज के अतिरिक्त प्रथम तल पर बनाए रेस्टोरेंट को किया सीज
पाली. जोधाणा स्वीट होम पर कार्रवाई करते नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी।
भास्कर संवाददाता | पाली

हाईकोर्ट में वकील हड़ताल पर तो भाई ने की पैरवी, मारपीट के आरोपियों की जमानत
जोधपुर/ पाली| राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के न्यायाधीश मनोज गर्ग ने पाली में सेशन कोर्ट के बाहर मिठाई दुकान पर नगर परिषद कर्मचारियों से मारपीट के मामले में आरोपियों की ओर से पेश जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। सोमवार को हाईकोर्ट में वकील संघ हड़ताल पर रहा, जिसके चलते आरोपियों के भाई सवाईसिंह राजपुरोहित ने न्यायाधीश के समक्ष जमानत याचिका की सुनवाई में अपना पक्ष रखा व इस प्रकरण से जुड़े तथ्य पेश किए। हाईकोर्ट ने दाेनों आरोपी भाइयों का जमानत आवेदन मंजूर कर लिया।
अभियोजन के अनुसार गत 15 मई को नगर परिषद आयुक्त इंद्रसिंह की ओर से जोधाणा स्वीट्स एंड रेस्टारेंट पर प्लास्टिक के कैरी बैग जब्त करने की कार्रवाई के दौरान परिषद कर्मियों से मारपीट करने को लेकर दर्ज कराई रिपोर्ट में कोतवाली पुलिस ने कमलसिंह और उसके भाई भवानीसिंह राजपुरोहित पुत्र हुकमसिंह को मारपीट व राजकार्य बाधित करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल में भेज दिया। आयुक्त की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपियों के बड़े भाई सवाईसिंह समेत अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में वकील संघ के आह्वान पर सभी वकील हड़ताल पर रहे। इस पर आरोपी सवाईसिंह ने हाईकोर्ट में अपने भाइयों के खिलाफ दर्ज एफआईआर व गिरफ्तारी के मामले में जमानत के लिए पक्ष रखा। सुनवाई के बाद जज ने कमलसिंह व भवानीसिंह का जमानत आवेदन मंजूर कर लिया।
इधर, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
रेस्त्रां में घुसकर मारपीट करने और पैसा मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर दूसरे गुट के लोगों ने एसपी दीपक भार्गव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मामला दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मारपीट करने वाले आरोपियों और रेस्त्रां में लूटपाट करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। राजपुरोहित समाज के बड़ी संख्या में पहुंचे प्रतिनिधियों ने ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि प्लास्टिक थैलियों को जब्त करने के बहाने पहुंचे कुछ लोगों ने संचालकों व कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।