सिरियारी थाना पुलिस ने रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान सिरियारी में एक कार को रुकवा कर उसमें 280 ग्राम अफीम बरामद किया। पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक आरोपी वोपारी गांव का रहने वाला है, जो एमपी के दो तस्करों की मदद से अफीम लेकर आया था। आरोपियों से पूछताछ कर और भी जानकारी जुटाई जा रही है। सिरियारी थाना प्रभारी डॉ. मनोहर विश्नोई की टीम रविवार रात सिरियारी के पास भैरु बस स्टैंड चौराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सफेद रंग की कार को रुकवा कर उसकी तलाशी में 280 ग्राम अफीम मिली। इस पर पुलिस ने कार में सवार वोपारी गांव के हरिराम देवासी पुत्र वरदाराम के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में अरनिया निजामुदीन निवासी इस्माइल पुत्र फकरूदीन तथा आरिफ पुत्र मोहम्मद हुसेन को गिरफ्तार किया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।