ब्राह्मण स्वर्णकार समाज की ओर से करणी माता मंदिर में आज कराया जाएगा यज्ञ
भास्कर संवाददाता | पाली
श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज द्वारा मंगलवार को शुक्ल पक्ष की अष्टमी को लेकर लोर्डिया तालाब के मध्य स्थित करणी माता मंदिर में शाम 5 बजे यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष बाबूलाल मंडोरा ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात सुभाष केशरीमल मंडोरा की ओर से आने प्रसाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी भक्तगण माता के मंदिर में आकर दर्शन लाभ लेते हैं तथा श्रद्धा व विश्वास के साथ मां के चरणों में समर्पण भाव से नतमस्तक होते हैं, उन्हें मां प्रसन्न होकर उनकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कंवर लाल मंडोरा, हरिगोपाल सोनी, चंदू भाई मंडोरा, जगदीश मंडोरा, रामचंद्र, हरीश कश्यप, अरविंद मंडोरा, रामलाल मंडोरा, महेश मथुरिया, ललित महेचा, विनोद कश्यप, पारस सोनी, नरेश सोनी, मदनलाल सोनी, बस्तीमल मंडोरा सहित कई समाजबंधु जुटे हुए हैं।