पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार में अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कार में अफीम के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सिरियारी थाना पुलिस ने रविवार देर रात नाकाबंदी के दौरान सिरियारी में एक कार को रुकवा कर उसमें 280 ग्राम अफीम बरामद किया। पुलिस ने कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक आरोपी वोपारी गांव का रहने वाला है, जो एमपी के दो तस्करों की मदद से अफीम लेकर आया था। आरोपियों से पूछताछ कर और भी जानकारी जुटाई जा रही है। सिरियारी थाना प्रभारी डॉ. मनोहर विश्नोई की टीम रविवार रात सिरियारी के पास भैरु बस स्टैंड चौराहा पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान सफेद रंग की कार को रुकवा कर उसकी तलाशी में 280 ग्राम अफीम मिली। इस पर पुलिस ने कार में सवार वोपारी गांव के हरिराम देवासी पुत्र वरदाराम के साथ मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में अरनिया निजामुदीन निवासी इस्माइल पुत्र फकरूदीन तथा आरिफ पुत्र मोहम्मद हुसेन को गिरफ्तार किया।

मारवाड़ जंक्शन. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

खबरें और भी हैं...