चुनावी साल को देखते हुए जोधपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया ने सोमवार को एक आदेश जारी कर 74 उप निरीक्षकों का अंतर जिला तबादला किया है। एक ही जिले में चार साल से ज्यादा समय होने पर इन एसआई काे इधर-उधर किया है। सूची में पाली जिले से 19 एसआई को बदला है, जिनमें 8 थाना प्रभारी भी शामिल है। इनकी जगह पर आईजी ने 16 एसआई को पाली जिले में भेजा है, जिन्हें फील्ड पोस्टिंग एसपी द्वारा दी जाएगी। इनमें 8 एसआई थाना प्रभारी के रुप में लगे हुए है।
उप निरीक्षक के 4 थानेदार बचे, बाकी के सभी थाने हुए खाली : पाली जिले में उप निरीक्षक स्तर के थानों में लगे चार अफसर का तबादला नहीं हुआ है। इनमें रास थानेदार राजेश मीणा, सेंदड़ा एसएचओ विष्णुदत्त पुरोहित, कालू थाना प्रभारी बाबूसिंह देवड़ा व रोहट थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश को चार साल से कम समय ही हुआ है, जिसके चलते उनका तबादला नहीं हुआ। बाकी के 19 एसआई का जिले से बाहर तबादला किया गया है।
यह एसआई भी गए, यह थानेदार आए : पाली जिले से उप निरीक्षक पुनमाराम को बाड़मेर, भागीरथराम को जालोर, माधाराम मेहरड़ा को बाड़मेर, पोलाराम बेनीवाल को जालोर, लूणाराम जयपाल को बाड़मेर, मूलदान को सिरोही, राजूराम सीरवी को जैसलमेर,शारदा विश्नोई को सिरोही,छगनलाल डांगी को सिरोही तथा कमला को जैसलमेर जिले में भेजा है। इसी तरह से उप निरीक्षक सरोज बैरवा, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चौधरी,सुनील ताड़ा, पुखाराम, धनाराम, राज दीपेंद्र सिंह सुरेश सारण, चंद्रसिंह मनीष सोनी, गंगाप्रसाद, प्रेमाराम, नरसीराम, भंवरलाल तथा खींयाराम को पाली जिले में लगाया गया है। इन सभी को अगले कुछ दिन में एसपी फील्ड पोस्टिंग देंगे।
8 थाना प्रभारियों का तबादला
नाम कहां से कहां को
भूटाराम विश्नोई सोजत रोड बाड़मेर
नारायणलाल विश्नोई तखतगढ़ सिरोही
मनवंत आढ़ा बगड़ी बाड़मेर
पदमपालिसंह भाटी सादड़ी जालोर
मनोजर विश्नोई सिरियारी बाड़मेर
लालाराम िखंवाड़ा जालोर
दाऊद ख्ान नाणा जोधपुर ग्रामीण
दीपसिंह भाटी रानी जोधपुर ग्रामीण
अनु चौधरी पाली शहर जालोर
भास्कर संवाददाता | पाली