प्रदूषण के मुद्दे पर एनजीटी की एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट पर होनी थी बहस
पाली | नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पाली के प्रदूषण सोमवार को होने वाली सुनवाई नहीं हो पाई। पाली की पत्रावली 68 नंबर पर होने के कारण नंबर नहीं आया। एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट को लेकर कोई में बहस होनी थी, मगर समय कम होने के कारण अब सुनवाई 28 मई को होगी। जानकारी के अनुसार पाली के प्रदूषण मामले को लेकर एनजीटी में 3 साल से सुनवाई हो रही है। गत दिनों एनजीटी के आदेश पर बनाई गई एक्सपर्ट कमेटी ने गत दिनों पाली में 2 दिन रूककर बांडी नदी तथा नेहड़ा बांध में पहुंच रहे फैक्ट्रियों के पानी को लेकर रिपोर्ट बनाई थी। रिपोर्ट में प्रदूषण की हालात काफी चौंकाने वाली बताई गई। इस पर एनजीटी ने सीईटीपी के प्रतिनिधियों से जवाब मांगा था। दो दिन पहले ही सीईटीपी के वकील की तरफ से जवाब पेश कर दिया था। इस पर सभी पक्षकारों के बीच बहस होनी थी। सोमवार को होने वाली सुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण मंडल की तरफ से चीफ इंजीनियर वीके सिंघल, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी हितेश उपाध्याय, किसान पर्यावरण संघर्ष समिति के महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, सीईटीपी के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, सोहनराज बालड़, प्रमोद लसोड़ व एसपी चौपड़ा मौजूद थे।