पाली | रोहट थाना पुलिस ने कुख्यात तस्कर प्रदीप उर्फ पीराराम विश्नोई निवासी भाखरीवाला को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी चित्तौड़गढ व बाड़मेर पुलिस को लंबे समय से तलाश है। यह आरोपी जोधपुर की कुख्यात लेडी तस्कर सुमता विश्नोई का सहयोगी है, जो जालोर के जोगाऊ गांव में रहता था। राेहट थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने रोहट में नाकाबंदी कर तस्कर प्रदीप इराम उर्फ पीराराम पुत्र पेमाराम विश्नोई को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ जोधपुर, बाड़मेर, चितौडग़ढ़ व जालोर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज है।
चितौडग़ढ़ के निम्बाहेड़ा व बाड़मेर के धोरीमन्ना पुलिस को इस आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। पुलिस ने इन दोनों थाना पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना दी है।