पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंधी समर कैंप में प्रशिक्षकों ने दिया नृत्य, कुकिंग व केलीग्राफी का प्रशिक्षण

सिंधी समर कैंप में प्रशिक्षकों ने दिया नृत्य, कुकिंग व केलीग्राफी का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधी समर कैंप में प्रशिक्षकों ने दिया नृत्य, कुकिंग व केलीग्राफी का प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता | पाली

भारतीय सिंधु सभा पाली के तत्वावधान में चल रहे पंद्रह दिवसीय सिंधी समर कैंप के दूसरे दिन सोमवार को संभाग प्रभारी हीरा भाई लखवानी व शीतलदास शीतल की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में कंचन कजाणी द्वारा ब्यूटी पार्लर, कोकिला नरवानी द्वारा योग मेडिटेशन, निखिल मूलचंदानी द्वारा नृत्य, रीतू खेमलानी द्वारा कुकिंग कोर्स व कुसुम शिवनानी व साक्षी अमरनानी द्वारा केलीग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही सिंधी महापुरुषों की जीवनी पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व पार्षद ललित प्रीतमानी, हरीश गुरनानी, राधाकिशन शिवनानी, दयाल भाई तोलानी व कुसुम लोहानी ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जयकिशन रामचंदानी, रोचीराम संभवानी, पुष्पा धनकानी व नवरती संभवानी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...