पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फसल ऋण माफी शिविर 26 से, जिले के 1 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

फसल ऋण माफी शिविर 26 से, जिले के 1 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान फसल ऋण माफी योजना 2018 का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को लाभ देने के लिए जिलेभर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि जिले में लगभग 1 लाख से अधिक किसानों को फसल ऋण की माफी का फायदा मिलेगा। सोमवार को मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए फसल ऋण माफी योजना 2018 के तहत शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में माकूल व्यवस्था करने और नियम के अनुसार पात्र किसानों की सूची तैयार कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। वीसी के दौरान मुख्य सचिव गुप्ता ने शिविरों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता लेने, मौके पर आधार व भामाशाह नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराने, जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने, निर्धारित प्रपत्र में प्रतिदिन सूचना उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मसलों पर चर्चा की गई। जिला मुख्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, एडीएम भागीरथ बिश्नोई, सीसीबी एमडी एसएस राठौड़ समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

पहला शिविर जैतारण ब्लॉक के निमाज में 26 मई को होगा : राजस्थान फसल ऋण माफी योजना 2018 के तहत शिविरों के तहत पहला शिविर 26 मई को जैतारण ब्लाक के निमाज में ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर होगा। शिविर में चिह्नित किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से 26 मई को होने वाले शिविर के लिए 23 मई को पूर्व शिविर आयोजित कर तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शिविरों में बिजली, पानी, छाया की समुचित व्यवस्था करने, प्रत्येक लाभार्थी किसान के लिए प्रमाण पत्र की व्यवस्था करने, नियमों का पूरी तरह अध्ययन कर करने और शिविरों का प्रचार प्रसार कराएं के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...