पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में पाली जिला कांग्रेस कमेटी एवं पाली शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर के आगे पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी शांतिलाल मुंशी, पूर्व सभापति नगर परिषद प्रदीप हिंगड़, जिला उपाध्यक्ष पोपट पटेल, रंगराज मेहता, पार्षद व जिला महासचिव जीवराज बोराणा, एससी जिलाध्यक्ष रतन उदेश, प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी, सुमित्रा जैन, पूर्व महासचिव मोटू भाई व महिला जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरूण जोशी ने किया।
रामासिया गांव में मनाई गांधी की पुण्यतिथि : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को कांग्रेस पाली देहात ब्लॉक की ओर से रामासिया गांव में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। देहात ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी चैनाराम बंजारा, बरकत खान, बाघसिंह, दलपतसिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जैतून बानो, सुभान खान, उप सरपंच प्रभुसिंह भोमिया राजपूत मौजूद रहे।
पाली. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी जीवनी पर चर्चा करते कार्यकर्ता।