पाली| पाली सेवा मंडल एवं जिला अंधता निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पानी दरवाजा स्थित पाली सेवा मंडल नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडल सचिव ने बताया कि शिविर में नेत्र संबंधी विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी।