पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर बिग समर कैंप के छठे दिन बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

दैनिक भास्कर बिग समर कैंप के छठे दिन बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर और दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में चल रहे बिग समर कैंप के छठे दिन सोमवार को आरसीए खिलाड़ी विक्रम जांगिड़ ने खिलाडिय़ों को विभिन्न खेलों की बारीकियां बताई। इसमें क्रिकेट, स्वीमिंग, मार्शल आर्ट्स, बास्केट बॉल, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट का भी प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बताया कि किसी भी खेल को खेलने के लिए वार्मअप का अपना अलग महत्व है। वार्मअप से शरीर गर्म होता है। इससे खिलाड़ी में नए जोश का संचार होता है। इसलिए किसी भी खेल को खेलने से पहले वार्मअप करना जरूरी है, वहीं हमजा स्पोर्ट की की ओर से शिविरार्थियों को आत्मरक्षा के गुर बताए। कराटे कोच मोहम्मद आसिफ ने बताया कि शिविर में बच्चों को कराटे पंच, ब्लॉक, फाइट, ग्रिपिंग डिफेंस, स्ट्रेचिंग, सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...