पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पक्षियों को दाना पानी की व्यवस्था के लिए सोमनाथ महादेव मंदिर व भील बस्ती में लगाए परिंडे

पक्षियों को दाना-पानी की व्यवस्था के लिए सोमनाथ महादेव मंदिर व भील बस्ती में लगाए परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मियों के मौसम में पक्षियों को दाना-पानी की व्यवस्था के लिए दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए “आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान के तहत सोमवार को शहर के कई इलाकों में दैनिक भास्कर की टीम के साथ प्रेरक राधेश्याम चौहान, टैगोर शर्मा, हरेंद्र सोनी, जितेंद्र भंसाली व लोकेश शर्मा ने सोमनाथ मंदिर, भीलबस्ती व रोटरी क्लब में परिंडे लगाए। इस दौरान सभी ने अपने-अपने घर पर भी परिंडे लगाने का संकल्प लिया। इस अभियान परिंडे अभियान को लेकर रोजाना उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर दैनिक भास्कर के पास रोजाना इस अभियान से जुडऩे के लिए फोन कॉल व मैसेज आ रहे हैं। इसके बाद दैनिक भास्कर की टीम इन युवाओं के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर परिंडे लगाकर इनमें चुग्गे पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। रोजाना पानी व चुग्गा डालने की जिम्मेदारी ली।

दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए “आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान के तहत शहर में कई स्थानों पर लगाए परिंडे

सोमनाथ मंदिर में लगाए परिंडे

सोमनाथ महादेव मंदिर में पुजारी देवानंद रावल व समाज सेवी लक्ष्मीकांत लाहोटी के नेतृत्व में मंदिर परिसर में परिंडे लगाए गए। साथ ही प्रतिदिन पक्षियों के लिए चुग्गा पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर रमेश सोनी, राजेश पाटनेचा, दीपक माली व खींवराज चौधरी समेत कई जने मौजूद थे।

भील बस्ती में परिंडे लगाकर दी जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर के परिंडे अभियान से प्रेरित होकर नरेश राठौड़ व डालचंद राठौड़ के नेतृत्व में भीलबस्ती में परिंडे लगाए गए। परिंडे लगाने के साथ लोगों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर भीलबस्ती में कुल 30 परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर बाबूलाल राठौड़, भैराराम, रामदयाल, अशोक, दुर्गाराम चौहान, डालचंद राठौड़, रामलाल, रमेश बंजारा, भगवानदास राठौड़, राकेश कुमार, राहुल कुमार समेत कई जने मौजूद थे।

आज पुराना बस स्टैंड पुस्तकालय परिसर में में लगाएंगे परिंडे

दैनिक भास्कर के अभियान से प्रेरित होकर चाय की दुकान चलाने वाले दिलीप गुजराती भी परिंडे लगाएंगे। गुजराती के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड स्थित महावीर पुस्तकालय परिसर में 50 परिंडे लगाए जाएंगे। इसके अलावा भी शहर में कई जगहों पर युवा कार्यकर्ता व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा परिंडे लगाए जाएंगे।

पाली के प्रभारी सांसद रामचरण बोहरा ने भी लगाए परिंडे

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पाली पहुंचे जयपुर सांसद व पाली लोकसभा प्रभारी रामचरण बोहरा के नेतृत्व में पूर्व सांसद पुष्प जैन व भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा ने रोटरी क्लब परिसर में परिंडे बांधे। इसके बाद कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

आप भी जुड़ सकते हैं इस अभियान से, परिंडे लगाकर सेल्फी भेजें

दैनिक भास्कर के अभियान से जुड़कर मूक पक्षियों का जीवन बचाने के लिए अपने घर के बाहर परिंडे जरूर लगाएं। जो भी समाज-संस्था अपने स्तर पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाएंगे। इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आप मोबाइल नंबर 9352943703 व 9783841617 पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। आप भी परिवार के साथ घर-आंगन में परिंडे लगाते फोटो दैनिक भास्कर को भेजें, चयनित फोटो को नाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...