पाली. रोटरी क्लब भवन में भाजपा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता।
संगठन प्रभारी रामचरण बोहरा ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, सभी बूथ का होगा सत्यापन
भास्कर संवाददाता | पाली
इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ओर से सभी बूथ को मजबूत करने और उनका वेरिफिकेशन करने की रणनीति बनाई है। इसको लेकर सोमवार को पाली विधानसभा संगठन की बैठक रोटरी भवन में संगठन प्रभारी व सांसद रामचरण बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष रामकिशोर साबू ने बताया बैठक में हाल ही में बने बूथ इकाई का पूरे प्रदेश में वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है, उसी के तहत पाली विधानसभा के सभी बूथों का वेरिफिकेशन होगा। इस अवसर पर संगठन प्रभारी रामचरण बोहरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी बूथों को मजबूत करना होगा।
इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं आमजन तक पहुंचाने की अपील की है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष करण सिंह नेतरा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, विधायक ज्ञानचंद पारख, सांसद प्रतिनिधि राकेश भाटी, जिला महामंत्री सुनिल भंडारी, जिला उपाध्यक्ष पुखराज पटेल, प्रवीण सोमानी, प्रवक्ता सुभाष त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष रामकिशोर साबू, प्रताप मंडल अध्यक्ष नरपत दवे, सोमनाथ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, अजीज कोहिनूर, सलीम घोसी, प्रभुराम, केसरसिंह, पन्नालाल, कन्हैयालाल गुर्जर, लक्ष्मणसिंह और हनुमान सिंह ढाबर आदि मौजूद थे। मंच संचालन युवा मोर्चा महामंत्री कांतिलाल वैष्णव ने किया।