आरएमडी ग्रुप के चेयरमैन प्रकाशचंद धारीवाल ने परिवार के साथ सोमवार को पुष्कर साधना केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान पुष्कर भवन में श्री गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन संगठन समिति, श्री गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन युवा मंडल एवं महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शाॅल व माला पहना कर उनका स्वागत किया गया।
युवा मंडल के सचिव सुमित कवाड़ ने बताया कि संगठन समिति के अध्यक्ष गौतमचंद कवाड़ ने चेयरमैन प्रकाशचंद को भवन के कार्यों व उपयोगी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर संगठन समिति के चंपालाल जैन, मांगीलाल मुणोत, केवलचंद कवाड़, गौतम भंसाली, जीवनलाल सालेचा, जवरीलाल बाफना, देवीचंद सालेचा, इंद्रचंद कोठारी एवं महिला मंडल की राजुल सालेचा, विमला संचेती, युवा मंडल के रितेश कवाड़, पारस गुलेच्छा, मूलचंद सालेचा सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।