नरेगा श्रमिकों का समय बदला, अब सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक
केंद्रीय राज्यमंत्री पी.पी.चौधरी की पहल पर मनरेगा श्रमिकों के कार्यस्थल पर समय सुबह 6 से दिन में 2 बजे कर दिया गया है। ज्ञात रहे कि केंद्रीय राज्यमंत्री के रोहट पंचायत समिति क्षेत्र में दौरे के दौरान मनरेगा श्रमिकों से मिलकर समस्याएं सुनने के दौरान तेज गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा श्रमिकों का समय बदलने के लिए आश्वासन दिया था। उन्होंने सीओ जिला परिषद पाली को समय बदलने के लिए पत्र लिखा था। अब मनरेगा श्रमिकों के कार्य करने का समय बदल दिया गया है। अब श्रमिकों का समय सुबह 6 से दिन में 2 बजे तक किया गया है। इस समय में एक घंटे का विश्राम का समय भी सम्मिलित है। साथ ही कोई श्रमिक निर्धारित टास्क के अनुसार समय से पूर्व कार्य पूर्ण कर लेता है तो कार्यस्थल छोड़ सकता है।
केंद्रीय मंत्री आज देवली पाबूजी में
केंद्रीय राज्यमंत्री पी.पी. चौधरी गुरुवार सुबह 9 बजे देवली पाबूजी, 10.15 बजे भादरलाउ, 11.10 बजे इंद्रवाड़ा, दोपहर 12.15 बजे वणदार, 2.20 बजे गजनीपुरा, 3.15 बजे सिवास, 4.20 बजे घेनड़ी व 5.15 बजे केरली में जनसंपर्क करेंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर विकास कार्यों का उदघाटन व शिलान्यास करेंगे।