पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बडगांवड़ा अलखनाथ धुणी के 101 साल के महंत का देवलोकगमन

बडगांवड़ा अलखनाथ धुणी के 101 साल के महंत का देवलोकगमन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडगांवड़ा अलखनाथ धुणी के 101 साल के महंत का देवलोकगमन

बैकुंठी निकालकर दी अंतिम विदाई

भास्कर संवाददाता | पाली

बडगांवड़ा गांव में प्रमुख आराध्य अलखनाथ धुणी के महंत छोगाराम महाराज का मंगलवार को महाप्रयाण हो गया। वे 101 साल के थे। बचपन से ही वे यहां पर आबाद धुणी पर पूजा-अर्चना करते थे। उनके निधन से बडगांवड़ा समेत आसपास के गांवों में शोक की लहर छा गई। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने बुधवार को बैकुंठी निकालकर उनको अंतिम विदाई दी। संत को जयकारों व मंत्रोच्चार के बीच समाधि दी गई। अब उनके पीछे 12 दिन तक कई धामिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अलखनाथ भक्त मंडल के नरेश कुमार आगरी ने बताया कि प्रमुख संत का निधन होने के बाद से ही बडगांवड़ा में आसपास के गांवों समेत कई प्रदेशों के भक्त पहुंचे। मंदिर परिसर से उनकी अंतिम यात्रा बैड-बाजों के साथ निकाली गई। गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए उनकी बैकुंठी समाधिस्थल पर पहुंची। पूरे रास्ते गुलाल उड़ाई गई। कई प्रमुख संतों के सानिध्य में उनको समाधिस्थ किया गया। प्रवासी भक्त मंडल के मेघाराम मेघवाल ढोला ने बताया कि मंदिर परिसर में 12 दिन तक कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

खबरें और भी हैं...