मेव में पक्षियों के लिए 50 से ज्यादा परिंडे लगाए
पाली. घाणेराव में परिंडे लगाते एसपी।
भास्कर न्यूज | चौपड़ा
निकटवर्ती मेव गांव में दैनिक भास्कर के अभियान से प्रेरित होकर समाजसेवी नरपतसिंह चावड़ा ने गर्मी में पक्षियो को बचाने के लिए केशरपुरी महाराज के मंदिर व तालाब पर 50 परिंडे लगाए। पक्षियों के दाना-पानी की व्यवस्था राजू तंवर, हरिसिंह, नेमाराम को दी गई।
पाली | मुंछाला महावीर तीर्थ घाणेराव में भी परिंडे लगाएं गए। हितेंद्र जैन ने बताया कि इस मौके पर पक्षियों के लिए जल मंदिर का भी निर्माण कराया गया। इसके शुभारंभ के मौके पर एसपी दीपक भार्गव मौजूद थे। उन्होंने भी इस परिंडे अभियान की सहराना की। वही भामाशाह हितेंद्र जैन खींचा, नरेंद्र, महेश हिंगड़, आशा हिंगड़, चंपाबेन, सुरेश पालरेचा, हुक्मीचंद मेहता, आई बैक केयर की अध्यक्ष आनंद जी, कल्याण पेढ़ी, रमेश भाई, सत्यनारायण वैष्णव, देवाराम परमार, लक्ष्मण व गुलाब भाई मौजूद थे।
चौपड़ा. मेव गांव में पक्षियों के लिए परिंडे बांधते युवक।