- Hindi News
- National
- मेन की रैंक के आधार पर राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगी प्राथमिकता
मेन की रैंक के आधार पर राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगी प्राथमिकता
एक जून से 30 जून तक कर सकेंगे ऑनलाइन एप्लीकेशन
भास्कर संवाददाता | पाली
राजस्थान के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन में जेईई मेन की रैंक को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 12वीं के नंबरों को आधार मनाया जाएगा। सेंटर फॉर ई गवर्नेंस ने राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रोसेस की गाइडलाइन जारी कर दी है। पहली बार यह सेंटर रीप करवा रहा है। इससे पहले राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने रीप करवाई थी। इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए 1 से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 29 जून तक रजिस्ट्रेशन फीस जमा करवानी होगी। 15 प्रतिशत सीटों पर ही राजस्थान से बाहर के स्टूडेंट्स को एडमिशन मिलेगा। एक अक्टूबर 1993 के बाद के स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंं। काउंसलिंग के आधार पर स्टूडेंट्स को कॉलेज अलॉट किया जाएगा। रिपोर्टिंग के समय 13 दस्तावेजों को छात्रों को सेंटर पर ले जाना होगा।
तीन मेरिट लिस्ट होगी जारी : एडमिशन प्रक्रिया के तीन मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट मेन की रैंक के आधार पर जारी होगी। दूसरी मेरिट 12वीं के पर्सेंटाइल अंकों के आधार पर बनेगी। इन दोनों के बाद तीसरी काॅमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अलॉटमेंट कॉमन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। कॉलेज अलॉटमेंट के बाद वहां पर रिपोर्टिंग नहीं करने वाले स्टूडेंट्स की सीट निरस्त कर दी जाएगी।