शिव सेना ने टूटी सड़कों के विरोध में रूडिप अधिकारी का फूंका पुतला
पाली| शहर में चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान टूटी पड़ी सड़कों की मरम्मत नहीं करवाने पर शिव सेना ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर रूडिप अधिकारी महेंद्रसिंह पंवार का पुतला फूंका। इसके बाद शिव सैनिकों ने रैली निकाल कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सीवरेज कार्य को लेकर एलएनटी कंपनी द्वारा पूरे शहर की सड़कें तोड़ दी गई। जहां कार्य पूरा भी गया वहां अभी तक सड़क नहीं बनी। इसको लेकर रूडिप के अधिकारियों को सूचित किया। लेकिन अधिकारियों द्वारा अभी तक कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर नगर प्रमुख विक्रमसिंह राव, महेंद्र मांडा, विक्रमसिंह गोयल, मंगल बंजारा, ज्योतिष बंजारा, महावीर जैन, रमेश रेगर, किशन वैष्णव, कमलेश पंजाबी, शंकर देवासी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।