वरिष्ठ अध्यापकों का ग्रीष्मकालीन शिविर शुरू
पाली | राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शारदे बालिका छात्रावास पाली में पं. दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ अध्यापक 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर डीईओ माध्यमिक पन्नालाल अहीर, सहायक निदेशक दिलीप कर्मचंदानी व एडीपीसी रमसा मुकेश मीणा मौजूद थे। शिविर प्रभारी सीमा त्रिवेदी ने बताया कि इस शिविर में जोधपुर जिले के विज्ञान व गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक संभागी के रूप में भाग ले रहे हैं। इसमें दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा संभागियों को विषयों के नवाचारों से अवगत करवाया जाएगा। जिससे वे अपने शिक्षण को ओर अधिक रोचक बना सकें। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक आनन्द किशोर, हितेश रामावत, रमेश खमराना, ब्रजेश सिंह, भभूताराम, राजकुमार हैं।
शिविर के सफल संचालन के लिए कार्यक्रम अधिकारी पंकज पंवार, ओमप्रकाश, राजेंद्र दवे, महेंद्रसिंह चौहान, संगीता कपूर, मीना शर्मा, हीरसिंह राजपुरोहित व हस्तीमल, पुष्पा परिहार, ओमाराम, भंवरसिंह, केशर सिंह जुटे हैं।