पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोरलेन पर दूध से भरा टैंकर पलटा : लोग मटके बाल्टी व बोतलों में भरा पानी बहाकर भर ले गए दूध

फोरलेन पर दूध से भरा टैंकर पलटा : लोग मटके-बाल्टी व बोतलों में भरा पानी बहाकर भर ले गए दूध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहट | नेशनल हाईवे पर टैंकर पलटने के बाद में दूध ले जाते लोग।

दूध के लिए एक जीप चालक तो ड्रम लेकर ही पहुंच गया

सड़क पर बहते दूध को देख लोग खाली बोतलों, कार्बो, प्लास्टिक केन, ड्रमों में दूध भरकर ले गए। यहां तक पानी से भरे मटके को खाली कर उसमें भी दूध भरकर ले गए। एक जीप चालक ड्रम लेकर मौके पर पहुंचा तथा दूध से ड्रमों को भरने लगा।

टैंकर पलटने के बाद सड़क पर बहा दूध

अनियंत्रित हुए टैंकर के सड़क पर पलटने के साथ ही दूध सड़क पर बहने लगा। इससे बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इससे सड़क पर जाम भी लग गया। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम व रोहट पुलिस मौके पर पहुंची तथा टैंकर को हटाया।

खबरें और भी हैं...