जागरूकता कार्यक्रम में योजनाओं की दी जानकारी, जल संरक्षण की शपथ ली
खिंवाड़ा | पंचायत समिति के ग्राम घेनड़ी के अटल सेवा केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचंद गहलोत ने भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर ग्रामीणों को विस्तृत से जानकारी प्रदान की। सोशल सर्विस सोसाइटी पाली के अध्यक्ष डॉक्टर राजकमल पारीक ने उज्ज्वला योजना, श्रमिक कार्ड योजना,लू के लक्षण व उपचार पर विस्तार से ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर एजुकेट गर्ल्स के हितेश सोनी, पंचायत सहायक महेंद्रसिंह राजपुरोहित, सहायक कृषि अधिकारी जसवंतसिंह मगरतलाब, रूपसिंह, रामकेश मीणा,वार्डपंच अन्नाराम आदि उपस्थित थे।