प्रशिक्षण शिविर का समय बदलने की मांग पर सीएम को प्रेषित किए पोस्टकार्ड
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक संघ द्वारा बालिया स्कूल स्थित शारदे छात्रावास में बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अभियान द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का विरोध किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि संघ के आव्हान पर सभी संभागियों ने मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड प्रेषित किया। संघ के जिला-सभाध्यक्ष ललित मेहता, कोषाध्यक्ष दलपतराज रांकावत ने बताया कि सभी संभागियों ने आवासीय शिविर को गैर आवासीय करने, शिविर को अंतर जिले में नहीं कर गृह जिले में आयोजित करने, विद्यालयों का समय पूर्ववत 7 बजे से 12.30 बजे तक एवं 10.30 से 4.30 बजे तक करने, नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना को लागू करने, 5 वर्ष तक के बच्चों वाली शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण से मुक्त करने की मांग की। इस अवसर पर संघ के प्रदेश प्रतिनिधि घनश्याम चौहान, राजेश गौड़, महेंद्रसिंह, रमेश खमराना, विमलेश भदौरिया उपस्थित थे।