पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं चल रहा एक भी पंखा, परेशान हो रहे यात्री

रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं चल रहा एक भी पंखा, परेशान हो रहे यात्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद भी रोडवेज अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते बस स्टैंड पर लगे सभी पंखे मरम्मत के अभाव में खराब पड़े हैं। इससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों काे गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड से रोजाना 30 से अधिक बसों का आवागमन होता है। इसमें बड़ी संख्या में यात्रियों का आना जाना होता है। ऐसे में बस स्टैंड पर लगे पंखे खराब होने के कारण यात्रियों को गर्मी में खड़े होकर बस के आने का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों ने कई बार पंखों के मरम्मत करवाने की मांग की है। ताकि यात्रियों को यहां बैठने की सुविधा मिल सके। लेकिन अधिकारियों द्वारा यात्रियों की सूचना पर भी मिलने वाली सुविधाओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

अनदेखी

पाली के मुख्य बस स्टैंड पर अधिकारियों ने ट्राइसाइकिल तक को कोने में रख लगाया ताला, उपयोग में लेने के लिए भटक रहे दिव्यांग

टूटी पड़ी है पंखों की पंखुड़ी, देख कर भी नजरंदाज कर रहे अधिकारी

बस स्टेंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए 10 से अधिक पंखे लगे हुए हैं। जिसमें से कई पंखों की पंखुड़ी लटकी हुई है तो कई पंखों में एक एक पंखुड़ी ही नहीं है। स बस स्टैंड से प्रतिदिन रोडवेज के अधिकारी भी गुजरते है, लेकिन वे भी उसे नजरंदाज कर रहे हैं।

कचरे में खराब हो रही ट्राई साइकिल

दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेंड पर ट्राइसाइकिल भी उपलब्ध है लेकिन उपयोग में नहीं आने के कारण रोडवेज के अधिकारियों ने उसे कचरे में रख दिया। जिससे ट्राई साइकिल भी खराब हो रही है। इससे बसों में यात्रा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

इनका कहना है

सभी पंखे खराब नहीं है। कुछ पंखे खराब पड़े हैं जिन्हें कल सुबह ही चैक करवा कर सही करवा दिया जाएगा। रही बात ट्राइसाइकिल की तो जिस किसी दिव्यांग को ट्राइ साइकिल की जरूरत है वह रोडवेज के अधिकारियों को बोल कर उसका उपयोग कर सकते हैं। - स्वाति मेहता, चीफ मैनेजर, पाली डिपो

खबरें और भी हैं...