पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरदारसमंद में मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

सरदारसमंद में मंदिर की जमीन से कब्जा हटाने की मांग पर ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के सरदारसमंद क्षेत्र में बाबा रामदेव मंदिर का कब्जा दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व राजघरानों की ओर से बाबा रामदेव मंदिर की चार दीवारी बना उसे गांव को सौंप दिया था। इस पर गांव के लोगों ने जसाराम लौहार को वहां पर बिठाया। इस दौरान सरपंच ढगलाराम से मिलीभगत कर उक्त जमीन का कुछ हिस्से का अपने नाम का पट्टा बना। इसके बाद जसाराम व उसकी प|ी के मरने के बाद उसकी दोनों पुत्रियों ने गांव के एक व्यक्ति को उसका बेचान कर दिया। इसकी जानकारी मिली तो ग्रामीण इस पर स्टे भी लेकर आ गए, लेकिन अब भी मंदिर की जमीन पर उनका कब्जा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप मंदिर का कब्जा ग्रामीणों को दिलाने की मांग की। इस अवसर पर ग्रामीण पुखाराम, दयाराम, कोजाराम, भैराराम, लूणाराम, नेमीचंद, भंवर, बाबूलाल और मिश्रीलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...